ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 फीसदी एक्टिव मामले केवल इन आठ राज्यों से

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 फीसदी एक्टिव मामले केवल इन आठ राज्यों से

देशभर में इलाज करा रहे कुल कोरोना मरीजों में से 90 फीसदी लोग केवल आठ राज्यों से हैं। ये राज्य महाराष्ट्र्, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं। कोरोना...

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 फीसदी एक्टिव मामले केवल इन आठ राज्यों से
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 10 Jul 2020 05:26 AM
ऐप पर पढ़ें

देशभर में इलाज करा रहे कुल कोरोना मरीजों में से 90 फीसदी लोग केवल आठ राज्यों से हैं। ये राज्य महाराष्ट्र्, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं। कोरोना पर गठित मंत्रि समूह (जीओएम) को गुरुवार को यह भी सूचित किया गया  है कि देश के 80 फीसदी सक्रिय मामले केवल 49 जिलों में हैं। 

जीओएम की 18वीं बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन ने की। बैठक में विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर विचार किया गया जहां पर कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में हर्षवर्धन के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पॉल और अन्य लोग शामिल हुए। 

86 फीसदी मौतें छह राज्यों में
जीओएम को यह भी बताया गया कि छह राज्यों-महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात,तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाला में महामारी से मरने वालों की संख्या कोरोना से कुल मौतों की 86 फीसदी है। देश के 32 जिलों में महामारी से हुई मौतें कुल मौतों की 80 फीसदी हैं। 10 लाख आबादी पर 15 संक्रमित: कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पांच शीर्ष देशों  के मुकाबले भारत में मृत्यु दर काफी कम है। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 538 है और इससे मौत का आंकड़ा 15 है। 

देशभर में 21.3 करोड़ एन-95 मास्क बांटे गए
इसके विपरीत वैश्विक स्तर पर प्रति 10 लाख संक्रमित व्यक्ति 1453 हैं और मृतकों की संख्या 68.7 है। 21.3 करोड़ एन-95 मास्कमंत्रि समूह को बताया गया कि देशभर में 21.3 करोड़ एन-95 मास्क, 1.2 करोड़ पीपीई किट और 6.12 करोड़ हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन की गोलियां अब तक वितरित की गई हैं। देश में 3,914 कोविड सुविधा केंद्र हैं जहां 3,77,737 आईसोलेशन बेड और 39,820 आईसीयू बेड हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें