ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशऑनलाइन शॉपिंग बनी शहरी युवाओं की पसंद, बड़ी संख्या में बंद हो रहे मॉल

ऑनलाइन शॉपिंग बनी शहरी युवाओं की पसंद, बड़ी संख्या में बंद हो रहे मॉल

शहरी युवा किसी मॉल में जाकर घंटों बरबाद करने के बजाय आजकल ऑनलाइन शपिंग को प्राथमिकता देने लगे हैं। साथ ही अगर वे मॉल में जाते भी हैं तो वहां कम समय गुजारना पसंद करते हैं। आर्थिक उदारीकरण के...

ऑनलाइन शॉपिंग बनी शहरी युवाओं की पसंद, बड़ी संख्या में बंद हो रहे मॉल
मुंबई, निकिता कालराThu, 11 Oct 2018 05:14 AM
ऐप पर पढ़ें

शहरी युवा किसी मॉल में जाकर घंटों बरबाद करने के बजाय आजकल ऑनलाइन शपिंग को प्राथमिकता देने लगे हैं। साथ ही अगर वे मॉल में जाते भी हैं तो वहां कम समय गुजारना पसंद करते हैं। आर्थिक उदारीकरण के दौर में देश में बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल बने पर अब वही शॉपिंग मॉल ग्राहकों की कमी के कारण खतरे में हैं। पिछले साल बड़ी संख्या में ऐसे कई मॉल बंद भी हुए हैं तो उनमें से कई रिक्रिएशन सेंटर में तब्दील हो गए हैं। ग्लोबल मार्केट सर्वे एजेंसी यूगोव और मिंट की ओर से किए गए एक सर्वे के अनुसार शॉपिंग मॉल्स अपनी और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक अब भारतीय युवा ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करता है। यह सभी आय वर्ग के लोगों में लागू होता है। हाल के दिनों में ऑनलाइन खरीददारी की प्रवृति में तेजी से इजाफा हुआ है। खासतौर पर ऑनलाइन में मिलने वाले डिस्काउंट के कारण लोगों का आकर्षण इस ओर बढ़ा है। 

महिलाएं कपड़े तो युवा गैजेट्स खरीदते हैं 

किस तरह की चीजें ऑनलाइन खरीदी जा रहीं हैं। इसके अध्ययन में पता चलता है कि युवा वर्ग के लोग सबसे ज्यादा गैजेट्स की खरीददारी ऑनलाइन करते हैं जबकि महिलाएं ज्यादातर कपड़ों की खरीददारी को प्राथमिकता देती हैं। 

LPG की बढ़ती कीमतों के बीच अब सरकार किस्तों पर देगी इंडक्शन चूल्हा

बढ़ती उम्र वाले ज्यादा वक्त देते हैं मॉल में 

मॉल में जाने की आदत के बारे में सर्वे के परिणाम बताते हैं कि युवा वर्ग के लोग मॉल जाकर समय देना नहीं चाहते है। उम्र बढ़ती है उनकी मॉल में जाकर समय देने की प्रवृति में इजाफा होने लगता है। 38 से अधिक उम्र के शहरी लोग हफ्ते में 8 घंटे मॉल में गुजारते हैं,18 से 28 साल के बीच के लोग औसतन छह घंटे ही गुजारते हैं।

मॉल में घटते ग्राहक

मासिक आय             ऑनलाइन   मॉल में 

20 हजार                  53%          20%

50 हजार                   69%         28%

50 हजार ज्यादा         78%         40%

चिंताजनक : वैश्विक तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो चौपट हो जाएगी खेती 

कार्य समूह                ऑनलाइन   मॉल में 

नौकरीपेशा                 72%         35%

गृहणी                        63%        29%

छात्र                          58%         21%

रायबरेली रेल हादसा: इस कारण इंजन सहित बेपटरी हुई न्यू फरक्का एक्सप्रेस

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें