आरटीई में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई
चम्पावत जिले में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश होगा। आवेदन 13 से 17 सितंबर 2026 तक किए जाएंगे। पहले चरण में अनुपयुक्तता के मामले में सुधार की अनुमति है। चयनित नहीं होने वाले बच्चों के लिए नया आवेदन अनिवार्य नहीं है।

योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में आरटीई के तहत निजी स्कूलों दूसरे चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। योजना के तहत 25 फीसदी सीट पर प्रवेश प्रक्रिया होगी। डीएम ने प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए। चम्पावत जिले में वर्ष 2026-27 के लिए आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने बताया कि प्रथम चरण की प्रक्रिया के बाद राज्य के निजी विद्यालयों में लगभग 35 प्रतिशत आरक्षित सीटें रिक्त रह गई हैं। छात्र हितों को देखते हुए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया कि अभिभावक 13 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र व संबंधित अभिलेख 19 सितंबर तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में आवेदन की त्रुटियों में सुधार किया जा सकेगा। पहले चरण में चयनित नहीं होने वाले बच्चों को नया आवेदन करने की अनिवार्यता नहीं होगी। बताय ाकि प्रपत्रों की जांच और अहर्ता की पुष्टि 22 सितंबर तक की जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर विद्यालयों में लॉटरी प्रक्रिया होगी।---

