नवोदय में छठे वर्ग में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा का पंजीयन शुरू

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

देवती स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन हेतु प्रवेश चयन परीक्षा का ऑनलाइन पंजीकरण 6 जुलाई से प्रारंभ हुआ। प्राचार्य देवाशीष सिन्हा ने बताया कि आवेदन केवल उन छात्रों के लिए हैं, जो कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं। अंतिम तिथि 31 जुलाई है और परीक्षा 28 नवंबर को होगी।

नवोदय में छठे वर्ग में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा का पंजीयन शुरू

परसा/दरियापुर, एक संवाददाता। देवती स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश चयन परीक्षा का ऑनलाइन पंजीकरण 6 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य देवाशीष सिन्हा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पात्रता

उन्होंने बताया कि केवल वही छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं, जो सत्र 2026-27 में जिले के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से पहले तथा 31 जुलाई 2017 के बाद नहीं होनी चाहिए। दोनों तिथियां भी पात्रता में शामिल हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी।

पंजीकरण प्रक्रिया

प्रभारी प्राचार्य ने अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। विद्यालय में कुल 80 सीटों पर नामांकन होगा, जिसमें 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र तथा 25 प्रतिशत सीटें शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अन्य आरक्षण का लाभ केंद्र सरकार के निर्धारित रोस्टर के अनुसार दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रवेश चयन परीक्षा की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें