चार्जिंग लाइट का ऑर्डर किया, पैकेट में निकली नमक की थैली
हिन्दुस्तान, रामपुर
शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी तारिक अली ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर चार्जिंग लाइट का ऑनलाइन ऑर्डर दिया। शनिवार को जब पैकेट आया, तो नमक की थैली निकली। तारिक ने ऑर्डर कैंसल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
चार्जिंग लाइट का ऑर्डर किया, पैकेट में निकली नमक की थैली
शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी तारिक अली उर्फ गुड्डे ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर चार्जिंग लाइट का ऑनलाइन ऑर्डर किया था, जिसका ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया गया। शनिवार को जब ऑर्डर (पैकेट) घर पहुंचा तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने पैकेट खोलने से पहले वीडियो बना लिया। पैकेट खोला तो चार्जिंग लाइट की जगह करीब एक किलो नमक की थैली निकली। तारिक के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिए विज्ञापन के आधार पर लाइट मंगाई थी, लेकिन डिलीवरी में नमक भेज दिया गया। उन्होंने ऑर्डर कैंसल करने का प्रयास किया, लेकिन कैंसल नहीं हो सका। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


