छह अक्तूबर को लगेगी ऑनलाइन पोषण पाठशाला

हिन्दुस्तान, औरैया
share

छह अक्तूबर को जिले में ऑनलाइन पोषण पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के अभिभावकों के लिए है। इसमें संतुलित आहार, प्रोटीन, बाल विकास और कुपोषण पर जानकारी दी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी और विशेषज्ञ जानकारी देंगे और प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करेंगे।

छह अक्तूबर को लगेगी ऑनलाइन पोषण पाठशाला

पोषण माह के तहत छह अक्तूबर को जिले में ऑनलाइन पोषण पाठशाला आयोजित की जाएगी। इसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के अभिभावकों को संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, बाल विकास और कुपोषण से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। विशेषज्ञ प्रतिभागियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर पोषण पाठशाला सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। एनआईसी के माध्यम से होने वाले कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और विषय विशेषज्ञ हिंदी में जानकारी देंगे।एनआईसी केंद्र पर तीन से चार बाल विकास परियोजना अधिकारी और इतनी ही मुख्य सेविकाएं मौजूद रहेंगी।

सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कार्यक्रम से अनिवार्य रूप से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगी। केंद्र नहीं पहुंच पाने वाले लाभार्थी स्मार्टफोन से घर बैठे कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। अधिकारियों ने केंद्रों पर बैठने, स्वच्छ पेयजल और मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछह अक्तूबर को लगेगी ऑनलाइन पोषण पाठशाला