हिंदू कालेज में नशा मुक्त भारत अभियान की कार्ययोजना हुई तैयार

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

हिंदू कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें प्राचार्य ने युवाओं को नशे से सुरक्षित रखने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की। अगले दो वर्षों में हर रविवार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एनसीसी, एनएसएस और सांस्कृतिक इकाई द्वारा रैलियाँ एवं अन्य गतिविधियाँ होगीं। सभी को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई।

हिंदू कालेज में नशा मुक्त भारत अभियान की कार्ययोजना हुई तैयार

हिंदू कालेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य ने गूगल मीट के माध्यम से की। प्राचार्य ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशा जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर सही दिशा प्रदान करना शैक्षणिक संस्थानों का प्राथमिक कर्तव्य है। इस दौरान आगामी दो वर्षों के लिए एक विस्तृत और व्यापक कार्ययोजना पर गहन मंथन किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दो वर्षों तक प्रत्येक रविवार को नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाएगा।

तय योजना के अनुसार एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक इकाई के तत्वावधान में रैली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, व्याख्यान, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक और परामर्श सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अंत में सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई और निर्देश दिया गया कि वे विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सके। प्राचार्य द्वारा सभी को शपथ भी दिलाई गई कि सभी नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिंदू कालेज में नशा मुक्त भारत अभियान की कार्ययोजना हुई तैयार