19 दिन में प्रेरणा ऐप से किये ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 84, वेतन रोका

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

27 जून से 16 जुलाई तक परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा ऐप के द्वारा की गई ऑनलाइन निरीक्षण में 84 शिक्षक और अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। बीएसए ने उनका वेतन रोकने और स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किए हैं। अनुपस्थित रहने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

19 दिन में प्रेरणा ऐप से किये ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 84, वेतन रोका

27 जून से 16 जुलाई तक परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा ऐप से ऑनलाइन किये गये निरीक्षण में 84 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। अनुपस्थित मिलने वालों का बीएसए अनुपम अवस्थी ने वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि 27 जून से 16 जुलाई तक अलग-अलग कार्य दिवसों में बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक ने परिषदीय विद्यालयों का ऑनलाइन प्रेरणा ऐप के माध्यम से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 13 हैड मास्टर, 29 सहायक अध्यापक, 38 शिक्षामित्र, तीन चपरासी और एक अनुदेशक शामिल है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वालों का एक दिन का वेतन रोका है। साथ ही स्कूल में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर संबंधितों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 19 दिवसीय ऑनलाइन निरीक्षण के दौरान शिक्षाधिकारियों, जिला समन्वयक ने शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयें में चल रही पठन-पाठन प्रक्रिया को देखा। इसके अलावा विद्यालय की साफ-सफाई, अभिलेख रखरखाव, योजना क्रियान्वयन और एमडीएम गुणवत्ता को भी परखा है। अनियमितता मिलने पर संबंधित विद्यालय प्रधानाध्यापक को सख्त निर्देश दिये है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।