साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 2.35 लाख उड़ाए
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद में एक युवक ने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया, लेकिन साइबर ठगों ने उसे धोखा देकर उसका फोन हैक कर लिया। इससे 2 लाख 35 हजार 593 रुपये दूसरे कार्ड से निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद। क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने कार्ड के लिए आवेदन का झांसा देकर लिंक भेज कर उसका मोबाइल फोन हैक किया और दूसरे क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 35 हजार 593 रुपये पार कर दिए। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्रनगर निवासी पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रकम वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।


