महिला ने बनाया वीडियो, किया ब्लैकमेल
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
प्रतापगढ़ के निवासी ने एक महिला से ऑनलाइन वीडियो ऐप पर संपर्क किया। महिला ने उनका अश्लील वीडियो बनाया और 30 हजार रुपये की मांग की। बाद में, अन्य व्यक्ति ने 2.55 लाख रुपये की मांग की, जिसे उस व्यक्ति ने बदनामी के डर से भेज दिया। उन्होंने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

प्रतापगढ़। शहर के नया मालगोदाम रोड पर रहने वाले प्रयागराज बादशाही मंडी निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन वीडियो ऐप पर एक महिला के संपर्क में आ गए। आरोप है कि वीडियो में महिला ने बात कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में ब्लैकमेल करते हुए 30 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने दो हजार रुपये उसे भेज दिया। 2 सितंबर को एक अन्य व्यक्ति फोन कर वीडियो को लेकर 2.55 लाख रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने बदनामी के डर से पूरे रुपये भेज दिया। इस दौरान साइबर ठगी का अहसास होने पर उन्होंने कृष्ण कुमार, एक महिला और बब्लू यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


