राजकीय आईटीआई में चार अगस्त तक ले सकते हैं प्रवेश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थसिद्धार्थनगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेलौहा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से शुरू हुआ है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त रात 12 बजे है। अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर का ओटीपी सत्यापन कराना होगा और आवेदन भरने के बाद प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।

सिद्धार्थनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेलौहा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। इसकी अन्तिम तिथि चार अगस्त की रात 12 बजे तक निर्धारित है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलाजी लि के सहयोग से संस्थान में संचालित हो रहे 10 दीर्घकालीन व्यवसायों में अगस्त से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन से पूर्व ओटीपी से मोबाइल नंबरर का सत्यापन करना होगा। फार्म भरकर भुगतान के बाद आवेदन प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजकीय आईटीआई बांसी (बेलौहा) में संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


