31 तक करने होंगे नवोदय में कक्षा छह में प्रवेश को आवेदन

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच के जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।

31 तक करने होंगे नवोदय में कक्षा छह में प्रवेश को आवेदन

बहराइच,संवाददाता। पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर बहराइच के प्राचार्य रऊफ अहमद ने बताया कि शैक्षणिक स़त्र 2026-27 की कक्षा 06 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगा। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डाट जीओवी डाट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।वर्तमान सत्र 2026-27 में सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 3 व 4 में पूरा सत्र अध्ययन करने व कक्षा-5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपने मूल जनपद में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2015 पूर्व तथा 31 जुलाई 2017 के पश्चात नहीं होनी चाहिए। आनलाइन आवेदन करते समय कक्षा 5 में अध्ययनरत प्रमाण पत्र जिसमें अभ्यर्थी, पिता व माता के हस्ताक्षर के साथ छात्र-छात्रा का आधार कार्ड/पिता का निवास प्रमाण-पत्र को अपलोड करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News31 तक करने होंगे नवोदय में कक्षा छह में प्रवेश को आवेदन