छुट्टी समेत अन्य आवेदन अब ऑनलाइन होंगे
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में शिक्षकों की छुट्टी और अन्य आवेदन अब ऑनलाइन होंगे। इस परिवर्तन से शिक्षकों को शिक्षा कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। शिक्षा मंत्री ने डीईओ और डीपीओ को इस प्रक्रिया को लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि शैक्षणिक कार्य में बाधा न आए।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षकों की छुट्टी समेत अन्य आवेदन अब ऑनलाइन होंगे। शिक्षक बेवजह शिक्षा कार्यालय में नहीं आएंगे। इसपर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। सभी डीईओ और डीपीओ को इस प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश मिला है।शिक्षा विभाग के कार्यालय में इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा। सभी डीईओ के साथ समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री ने यह निर्दैश दिया। एक ही छुट्टी या किसी काम के लिए शिक्षकों को कई बार कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। हस्ताक्षर के लिए भी एक से दूसरी जगह जाना पड़ता है। ऐसे में ये सभी काम ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे।
विभाग ने निर्देश दिया है कि इससे शैक्षणिक कार्य में भी बाधा आती है।


