प्रतिभाओं को मिलेगा निःशुल्क-गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

बीगौर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा-2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 28 नवंबर को होगी और विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है।

प्रतिभाओं को मिलेगा निःशुल्क-गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर

बीगौर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित करायी जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय समिति से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा, भोजन, पुस्तकें, वर्दी, खेलकूद एवं आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यालय का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों का समय से पंजीकरण कराकर अवसर का लाभ उठाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।