आईटीआई में प्रवेश को सात तक करें आवेदन
राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात अगस्त कर दी गई है। पहले यह तिथि चार अगस्त थी। अभ्यर्थी एससीवीटी यूपी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में की गई त्रुटियों को सही करने के लिए दो दिन का समय भी दिया गया है।

राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए अब सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग/ अधिशासी निदेशक एससीवीटी के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने आवेदन की तिथि तीन दिन और बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त थी। अभ्यर्थी एससीवीटीयूपी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यदेशक संकल्प दीक्षित ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संसोधन के लिए दो दिन का समय दिया गया है।


