नवोदय विद्यालय के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 9 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केवल वे छात्र eligible हैं जो कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं। जन्मतिथि 1 मई 2015 से पहले और 31 जुलाई 2017 के बाद नहीं होनी चाहिए।

नवोदय विद्यालय के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आवेदन की समय सीमा

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय नोएडा द्वारा नौ जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पात्रता मानदंड

जिला प्रशासन ने पात्र छात्र छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए केवल वही छात्र छात्राएं पात्र हैं जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2015 से पहले तथा 31 जुलाई 2017 के बाद नहीं होनी चाहिए। जो छात्र पूर्व में कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुके हैं अथवा पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा में आवेदन कर चुके हैं, वे पात्र नहीं होंगे। किसी भी

चयन परीक्षा की अनुमति

अभ्यर्थी को दूसरी बार चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालयों से अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है, जिससे जिले के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को नवोदय विद्यालय में अध्ययन का अवसर मिल सके। प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सामान्य प्रश्न

आवेदन की समय सीमा क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा नौ जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsनवोदय विद्यालय के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन