जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं में नामांकन के लिए 31 तक ऑनलाइन आवेदन
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से सटे करमली हाता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से सटे करमली हाता स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं नमाांकन के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, वहीं प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जायेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। छात्र कक्षा 3, 4 व 5 की पढ़ाई उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो, जहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जायेगा। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्राचार्य ने अभिभावकों से आवेदन करते समय सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।


