संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

कोठी के दुनौली मजरे कादीपुर गांव में रविवार को एक वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नाना की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोप है कि दंपति के विवाद के चलते पिता ने हत्या की, जबकि परिवार वालों का कहना है कि बच्ची की तबीयत खराब थी।

संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत, हत्या का आरोप

कोठी। असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के दुनौली मजरे कादीपुर गांव में रविवार की सुबह करीब एक वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के नाना की तहरीर पर असंद्रा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इनका आरोप है कि दंपति के आपसी विवाद के चलते पिता ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुनौली मजरे कादीपुर गांव निवासी गोपी रावत अपनी पत्नी अर्चना रावत के साथ रक्षाबंधन के पर्व पर ससुराल थाना व कस्बा रामसनेहीघाट के जेठबनी मोहल्ला गए थे। जहां पर हुए दंपति के विवाद के बाद गोपी रावत अपने घर लौट आया।

आरोप है कि शनिवार को वह दोबारा ससुराल पहुंचकर अपनी एक वर्षीय पुत्री को घर उठा लाया था। जिसकी रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना उसके ससुर बृजेश रावत व पत्नी ससुराल पहुंची। मृतका के नाना बृजेश रावत की तहरीर पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक असंद्रा सुब्बा सिंह चौहान के द्वारा मामले में जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। नाना ने दामाद पर मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया गया है जबकि पिता समेत अन्य परिजन उसके बीमार होने हिचकी आने से मौत की बात कह रहे। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुब्बा सिंह चौहान का कहना है की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप से संबंधित तहरीर नहीं मिली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत, हत्या का आरोप