विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में वर्चुअल लैब पर कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान, शामली
share

कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। आईआईटी दिल्ली के प्रशिक्षक उबेद मुस्ताक नजर ने विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब के उपयोग और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने किया।

विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में वर्चुअल लैब पर कार्यशाला आयोजित

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आईआईटी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश के संरक्षण में हुए कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली के वर्चुअल लैब ट्रेनर उबेद मुस्ताक नजर ने विद्यार्थियों को इसकी उपयोगिता और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने वर्चुअल लैब के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को समझाया। डॉ. राकेश कुमार ने तकनीकी दौर में वर्चुअल लैब के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं वर्चुअल लैब नोडल कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने किया।

इस दौरान डॉ. रामकुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला के डॉ. अमित सिंह सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविजय सिंह पथिक महाविद्यालय में वर्चुअल लैब पर कार्यशाला आयोजित