फोरेंसिक फर्स्ट रिस्पांडर्स की कार्यशाला, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन का दिया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, उरई
share

उरई में पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मिनी फील्ड यूनिट फोरेंसिक फर्स्ट रिस्पांडर्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों के संग्रह के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया, जिससे आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत किया जा सके।

फोरेंसिक फर्स्ट रिस्पांडर्स की कार्यशाला, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन का दिया प्रशिक्षण

उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस लाइन सभागार में मिनी फील्ड यूनिट फोरेंसिक फर्स्ट रिस्पांडर्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रत्येक थाने के दो पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के दायित्वों की मानक संचालन प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया, ताकि हर घटना में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित कर आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत किया जा सके।कार्यशाला के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने पोस्टमार्टम विश्लेषण के मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से बताया। इसमें एल्गोर मोर्टिस यानी मृत्यु के कुछ घंटों में शरीर का तापमान गिरकर वातावरण के बराबर होना, राइगर मोर्टिस यानी 2 से 4 घंटे बाद मांसपेशियों के लॉक होने से शरीर का अकड़ना, लिवर मोर्टिस यानी रक्त संचरण रुकने से शरीर के निचले हिस्से में खून जमा होने से नीले-बैंगनी धब्बे पड़ना और कैडेवेरिक स्पाज्म यानी अत्यधिक तनाव या डर में अचानक जकड़न के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद दृश्य बनाकर घटनास्थल को सुरक्षित करने, प्रमुख स्थान चिन्हित कर फिंगर प्रिंट, रक्त व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने का अभ्यास कराया गया। बताया गया कि वर्तमान में अपराध विवेचना को वैज्ञानिक, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए फोरेंसिक साक्ष्य जरूरी हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफोरेंसिक फर्स्ट रिस्पांडर्स की कार्यशाला, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन का दिया प्रशिक्षण