‘नीति तारा’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोगिता की दी गई जानकारी
बलिया में गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नीति आयोग द्वारा विकसित ‘नीति तारा’ टूलकिट का उपयोग बताया गया। इसमें अधिकारियों को बताया गया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विभागों को विकास योजनाओं की प्रगति ऑनलाइन साझा करने की सुविधा देगा, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता में वृद्धि होगी।

बलिया। सरकारी विकास योजनाओं की निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा विकसित ‘नीति तारा’ टूलकिट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नीति तारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी दी गई। बताया कि यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से सभी विभाग अपनी-अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करेंगे। विभागों को उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन किया जा सकेगा।
इससे योजनाओं की प्रगति की निगरानी और समीक्षा अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से सरकारी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आने के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा आसान होगा। सीडीओ ने कहा कि डिजिटल माध्यम से योजनाओं की सतत निगरानी होने से शासन की विकास योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को गति मिलेगी। इस मौके पर डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह आदि अधिकारी थे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

