गालूडीह में एक दिवसीय जूडो प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित, 40 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

गालूडीह में स्पोर्ट्स कराटे ट्रेनिंग सेंटर में एक दिवसीय जूडो ट्रेनिंग सेमिनार आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 40 छात्र और प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। मुख्य प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों को जूडो की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया, जो आगामी राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए महत्वपूर्ण हैं।

गालूडीह में एक दिवसीय जूडो प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित, 40 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गालूडीह। स्पोर्ट्स कराटे ट्रेनिंग सेंटर, गालूडीह में रविवार को एक दिवसीय जूडो ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। सेंटर के अध्यक्ष सेंसेई प्रियब्रत दत्ता के नेतृत्व में आयोजित शिविर में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न प्रखंडों से करीब 40 छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जूडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार की मौजूदगी तथा झारखंड जूडो एसोसिएशन और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन में हुआ।मुख्य प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों को जूडो की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया। इसमें नागे-वाजा, ओ-गोशी, इप्पोन सिओई-नागे, ओ-सोतो-गारी और कातामे-वाजा जैसी तकनीकें शामिल रहीं। आगामी राज्यस्तरीय जूडो चैंपियनशिप को देखते हुए शिविर को महत्वपूर्ण बताया गया।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगालूडीह में एक दिवसीय जूडो प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित, 40 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा