Moradabad News: वेतन विसंगतियां दूर करने समेत अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन
Moradabad News: मुरादाबाद में हिंदू कॉलेज में एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों का समाधान, एकल स्थानांतरण प्रणाली लागू करना, और अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल हैं। सम्मेलन के अंत में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Moradabad News: मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल का एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने की। मुख्य अतिथि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी (पीसीएस) और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रीना वालिया रहीं। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सोलंकी और प्रो. आनंद कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कर्मचारियों को संबोधित किया। सम्मेलन के संयोजक विजेंद्र पाल सिंह और मंच संचालन संजय कुमार आर्य ने किया।
सम्मेलन के अंत में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मुख्य अतिथि कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रीना वालिया को सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए एकल स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, अर्जित अवकाश के नकदीकरण की व्यवस्था लागू करने, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने और उनका उचित मानदेय निर्धारित करने समेत छह प्रमुख मांगें उठाई गईं।यहां जेडए नकवी, राम जियावन यादव, चंद्रशेखर पंत, गिरवर सिंह, बलवंत सिंह, प्रदीप दुबे, अभिषेक सिंह, संजय शर्मा, अनुज यादव आदि रहे।


