खेलो झारखंड प्रतियोगिता में भागाबांदी स्कूल के बालक वर्ग की टीम अव्वल
डुमरिया प्रखंड में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में 42 मध्य विद्यालयों एवं 11 उच्च विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। विभिन्न खेलों जैसे खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, और दौड़ में प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी में उच्च विद्यालय भागाबंदी और भालुकपातड़ा ने पहले स्थान प्राप्त किए। विजेता जिला स्तर पर भाग लेंगे।

डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत सिद्धू- कान्हू फुटबॉल मैदान रांगामाटीया में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी 42 मध्य विद्यालयों एवं 11 उच्च विद्यालयों के 17 आयु वर्ग वाले छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो एवं दौड़ में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500, 3000 मीटर, 100 मीटर 4 रिली रेस का इवेंट आयोजित किया गया। प्रखंड के 52 मध्य समेत उच्च विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। कबड्डी में बालक वर्ग में उच्च विद्यालय भागाबंदी प्रथम तथा बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय भालुकपातड़ा प्रथम स्थान पर रहे।
इस तरह प्रत्येक इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीमों को जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के शिक्षक दुलाराम मार्डी, बासेत मार्डी, सांवते बेसरा, पीथो सोरेन, प्रणद भगत, सुजय पात्र, दीपनारायण महतो, प्रदीप सवांया, कुनाराम टुडू, सिरोमनी मार्डी, बबीता मार्डी समेत अन्य लोग मौजूद थे।


