केरल वासियों ने धूम धाम से मनाया ओणम

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में मलयाली परिवारों ने ओणम पर्व सामूहिक रूप से मनाया। केरला समाजम गोलमुरी में परंपरागत रस्मों का पालन किया गया, जिसमें रंगोली बनाई गई और दक्षिण भारतीय व्यंजन घरों में वितरित किए गए। ओणम पर राजा महाबली की स्वागत के लिए भक्त रंगोली सजाते हैं। टेल्को श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा भी आयोजित की गई।

केरल वासियों ने धूम धाम से मनाया ओणम
केरल वासियों ने धूम धाम से मनाया ओणम

जमशेदपुर। केरल वासियों की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े ओणम पर्व को शहर में रहने वाले मलयाली परिवारों ने सामूहिक तौर पर रविवार को मनाया। परंपरा तथा रीति रिवाज को जिदा रखने के लिए केरला समाजम गोलमुरी में रस्म अदायगी कर परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान आकर्षक रंगोली बनाई गई। समाज के सदस्यों के घरों में प्रसाद स्वरूप दक्षिण भारतीय व्यंजन पहुंचाए गए। घरों के बाहर फूलों की आकर्षक रंगोली सजाई गई।समाज के लोगों का कहना है कि ओणम के दौरान बुद्धि के देवता राजा महाबली प्रजा का हाल जानने दिन धरते पर आते हैं। इसलिए भक्त उनका स्वागत फूलों की रंगोली बना करते हैं।

टेल्को श्रीकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष सुकुरामन ने कहा कि ओणम के दिन सुबह अभिषेकम, गणेश हवन, उषा पूजा, मध्यान्ह भोग अर्पित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेरल वासियों ने धूम धाम से मनाया ओणम