ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश डायन बता 9 पुरुषों का कराया मुंडन, 9 महिलाओं के काटे नाखून

डायन बता 9 पुरुषों का कराया मुंडन, 9 महिलाओं के काटे नाखून

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के छोटाकृष्णपुर गांव में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। डायन बता 12 परिवारों के महिला-पुरुषों को घसीटते बीच सभा में ले जाकर...

 डायन बता 9 पुरुषों का कराया मुंडन, 9 महिलाओं के काटे नाखून
राजनगर। संवाददाताMon, 27 May 2019 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के छोटाकृष्णपुर गांव में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। डायन बता 12 परिवारों के महिला-पुरुषों को घसीटते बीच सभा में ले जाकर बुरी तरह से पिटाई की। नौ पुरुषों के बाल मुंडवा दिये तो सात महिलाओं के नाखून काट डाले। 

आरोपियों में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, दिउरी समेत 14 ग्रामीण शामिल हैं। घसीट कर सभा में ले जाकर कराया मुंडन : शिकायत के अनुसार आरोपी डायन बताकर 12 परिवारों की सात महिलाओं और नौ पुरुषों को घर से घसीट कर गांव की सभा में ले गये और वहां बुरी तरह से पिटाई की। पिटाई के बाद बाद नौ पुरुषों का मुंडन करा दिया, वहीं सात महिलाओं के नाखून काट डाले।

अब रेल की पटरी किनारे गंदगी की तो पांच हजार जुर्माना, केस भी चलेगा

थाना में सूचना देने पर दी जान से मारने की धमकी : पीड़िता को थाना में खबर करने व केस करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डरी-सहमी पीड़ित रविवार को किसी तरह गम्हरिया के बीरबांस स्थित परामर्श केंद्र के शाखा कार्यालय पहुंची और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी।

आरोपियों ने एक पीड़िता को स्कूल के रसोईया पद से हटाया : आरोपियों ने इससे पूर्व एक पीड़िता को डायन के नाम पर स्कूल के रसोईया पद से हटा दिया। लेकिन, शिक्षकों ने इसका विरोध तक नहीं किया, जो जांच का विषय है।

इन पुरुषों के कराये मुंडन : सभा में आरोपियों ने ग्रामीणों के बीच हारा महतो, करमू महतो, मझलू महतो, गुरुचरण महतो, हेमंत महतो, बासुदेव महतो, सुशेन महतो, मकरध्वज महतो व शंभू महतो के बाल मुंडवा डाले। 

सात महिलाओं के काट डाले नाखून : आरोपियों ने इंसानियत की हर सीमा लांघ दी और महिला को भी नहीं बख्शा। भरी सभा में सुशीला महतो, रीना महतो, सुभद्रा महतो, सावित्री महतो, यमुना महतो, सविता महतो व लखी रानी महतो के नाखून काट डाले। 

रेप केस: SC से BSP सांसद को झटका, गिरफ्तारी से छूट देने से इनकार

ये हैं आरोपी : आरोपियों में ग्राम प्रधान विकास सतपथी, दिउरी छुटूराम महतो, बंकू बिहारी महतो, रासबिहारी महतो, सुमन प्रामाणिक, बादल महतो, सागर महतो, विष्णु महतो, जगबंधु महतो, अहा महतो, रोहिना महतो, जेठूराम महतो, दीनबंधु महतो व देवलाल महतो शामिल हैं।

गम्हरिया के बीरबंस परामर्श केन्द्र प्रमुख छूटनी महतो ने बताया कि डायन के नाम पर प्रताड़ित महिला ने न्याय के लिए मुझसे गुहार लगायी है। मैं सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हूं। न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति तक से मिला जायेगा। सोमवार को जिला प्रशासन से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की जायेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें