ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशप्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री पर बोले पीएम मोदी- परिवार ही पार्टी है

प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री पर बोले पीएम मोदी- परिवार ही पार्टी है

प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है। उनकी यह टिप्पणी गांधी परिवार की...

प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री पर बोले पीएम मोदी- परिवार ही पार्टी है
एजेंसी,मुम्बई।Wed, 23 Jan 2019 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है। उनकी यह टिप्पणी गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने के कुछ घंटे बाद आयी।

महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि अन्य के मामलों में परिवार ही पार्टी है, उसके विपरीत भाजपा में पार्टी ही परिवार है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका की राजनीति में एंट्री कांग्रेस के लिए हो सकता है ‘गेम चेंजर

कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गयी और पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी बनायी गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा का परोक्ष जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा में फैसले इस आधार पर नहीं किये जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है।

उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी में फैसले इस आधार पर किये जाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहते हैं। मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्कृति और मूल्य से चलती है। उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है। यही वजह है कि देश के लोग अपने को इस पार्टी के करीब महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी बनीं कांग्रेस महासचिव, मिला पूर्वी UP का प्रभार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें