टीएन कॉलेज में ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
फोटो 3 : तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिगांव में शुक्रवार को आयोजित ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में प्राचार्य डॉ. राहुल पांडेय और अन्य।

आरा। तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन (स्वायत्त महाविद्यालय) हरिगांव के प्लेसमेंट सेल की ओर से ऑन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजन शुक्रवार को किया गया। लगभग 25 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बीड. पब्लिक स्कूल (आरा), गोल्डेन एरा इंटरनेशनल स्कूल असनी और गुरुकुल एकेडमी, हरिगांव के प्रतिनिधियों ने सहायक शिक्षक (टीजीटी एवं पीजीटी) पद हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे हमारे छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दे सकें।
सह समन्वयक सुश्री आकांक्षा सिंह ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक दक्षताओं से सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। संयोजक व प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पाण्डेय ने उपस्थित विद्यालयों के प्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्लेसमेंट सेल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत सेतु का निर्माण किया जा रहा है। सह संयोजक डॉ. पी. एम. जेना ने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखनी चाहिए और प्रत्येक अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए।


