राजभर का दावा, इस पर शिवपाल का टिकट काटेंगे अखिलेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव का टिकट काटेंगे। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया पर कही है और अखिलेश से सलाह दी है कि उन्हें परिवारवाद हटाते हुए सैफई वालों को छोड़कर कर्मठ सपा कार्यकर्ताओं को मौका देना चाहिए।

राजभर का दावा, इस पर शिवपाल का टिकट काटेंगे अखिलेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव शिवपाल यादव का टिकट काटेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने यह दावा किया है।राजभर ने अपने हैंडल से की गई पोस्ट में कहा कि परिवारवाद का ठप्पा हटाने के लिए अखिलेश सफाई अभियान चलाने जा रहे हैं। इस अभियान में सबसे पहले वह अपने चाचा शिवपाल यादव को बेटिकट करेंगे। इसी वजह से वह माहौल बना रहे हैं। उन्होंने अखिलेश को संबोधित करते हुए कहा है कि शिवपाल यादव अब बूढ़े हो गए हैं तो क्या बुढ़ापे में उनके साथ ऐसा करेंगे? उन्होंने अखिलेश को सलाह दी है कि सैफई वालों की सफाई करके कर्मठ सपाइयों को मौका देना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।