रंजिश में दो भाइयों को मारपीट कर किया घायल

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

सिकंदरारऊ के गांव गोकुलपुर में पुरानी रंजिश के कारण दो भाइयों पर हमला किया गया। मुकेश कुमार ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हमले के दौरान मुकेश लहुलुहान हुआ और जब उसके भाई बंटी ने बीच-बचाव किया, तो उसे भी पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रंजिश में दो भाइयों को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया ।पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव गोकुलपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र किशोरी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गाँव के ही अनिल पुत्र राधेश्याम, प्रदीप उर्फ डीपी पुत्र चोब सिंह ,चोबसिंह पुत्र बाबू सिंह ,सुघड़ पाल पुत्र कल्लू सिंह पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया ।

शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके भाई बंटी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।