21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर निकलेगी ओपीएस तिरंगा यात्रा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर

21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर निकलेगी ओपीएस तिरंगा यात्रा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर संघर्षरत अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने आंदोलन को और धार देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर नगर में बैठक कर रणनीति तैयार की। निर्णय लिया कि संगठन की ओर से 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले से सैकड़ों शिक्षक जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन केवल कर्मचारियों का आर्थिक अधिकार ही नहीं, बल्कि उनके सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का भी प्रश्न है। इसके लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन को और मजबूत बनाना होगा।

संघर्ष जारी रहेगा

मंडल अध्यक्ष डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से 25 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय देने की अपील की।

आवश्यक कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किए गए हैं। इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव और प्रत्येक विभाग तक मजबूत करने पर जोर दिया।

सदस्यता अभियान

जिला महामंत्री शिवसरन सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर निकलने वाली ओपीएस तिरंगा यात्रा में जिले के सभी शिक्षक, कर्मचारी और पेंशन समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्त ने बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान 10 जुलाई से शुरू हो चुका है, जिसे व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।

आंदोलन मजबूत होगा

जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह व देवेश पाण्डेय ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन की लड़ाई को हर हाल में जारी रखना होगा। जिला मीडिया प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा अपने अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा और पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन थमेगा नहीं।

बैठक में प्रेम किशन निषाद, मोहम्मद अयूब अंसारी, हेसामुद्दीन अंसारी, वैभव द्विवेदी, अशोक पाठक, पारसनाथ, अरविंद कुमार, अभिनव सिंह, पंकज मौर्य, विनोद कुमार, शिव नारायण मल्ल, संजय चौधरी, सुदामा, अभिषेक, कौशल, दिनेश चंद्र गुप्ता, शाह आलम, सतीश त्रिपाठी, अजय कुमार त्रिपाठी, विपिन बिहारी, मनोज आर्य, अनिल कुमार आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने कब ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली?
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने 21 अगस्त को ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर निकलेगी ओपीएस तिरंगा यात्रा