पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष की बड़ी उपलब्धि: विजय बंधु
कुंडा, बाबागंज में अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू ने कहा कि पांच राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर्मचारियों की एकता का परिणाम है। उन्होंने इसे कर्मचारियों का अधिकार बताया और इसे एक जन आंदोलन बनाने की बात की। बेरोजगारी और महंगाई पर भी चर्चा हुई।
कुंडा/बाबागंज, संवाददाता। अटेवा के संघर्ष, कर्मचारियों की एक जुटता के बूते देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो गई है। पांच राज्यों में पेंशन की बहाली संघर्ष की बड़ी उपलब्धि है। यह बातें कुंडा, बाबागंज, बिहार में जनजगारण यात्रा बैठक में अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू ने कही। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। सामाजिक सुरक्षा की इस लड़ाई को देश व्यापी जन आंदोलन का रुप दिया जाएगा। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर कहा युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों को सम्मान जनक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की पहली जिम्मेदारी है।
बिहार में भूपेन्द्र कुमार गुलशन, सपा नेता सुरेश यादव, संदीप यादव, कमलेन्द्र कुशवाहा, अनिल यादव, बृजेश प्रजापति, अरविन्द शर्मा, रविशंकर, बाबागंज में संजीत कुमार, मिथलेश कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Shailesh Tiwariशॉर्ट बायो : शैलेश तिवारी पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी के तौर पर खबरें लिखते हैं।
परिचय एवं अनुभव
शैलेश तिवारी भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो को लीड कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए लोकल कंटेंट, खेल, साफ्ट स्टोरी, क्राइम और राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
शैलेश ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में दैनिक भास्कर से की फिर अमर उजाला से जुड़े, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2014 से 2016 तक दैनिक भास्कर में हरियाणा के रोहतक और रेवाड़ी जिले में काम किया। दैनिक भास्कर की रेवाड़ी यूनिट लॉचिंग में प्रमुख भागेदारी रही। 2016 से 2021 तक अमर उजाला से जुड़कर हरियाणा के रेवाड़ी और झज्जर में बतौर ब्यूरो चीफ टीम का नेतृत्व किया। अमर उजाला की रोहतक यूनिट में क्लस्टर इंचार्ज और सिटी रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके साथ ही हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, करनाल में भी स्पेशल इवेंट का हिस्सा रहे। अमर उजाला मेरठ के बाद 2021 में हिन्दुस्तान में बरेली जिले से जुड़ने के बाद प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो का नेतृत्व कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए (हिस्ट्री), एमए (पॉलीटिकल साइंस) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से करने के बाद स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शैलेश को राजनीतिक और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से रजनीतिक गलियारों में चल रही हलचल और क्राइम से जुड़ी खबरों पर अच्छी कमांड होने के साथ अच्छी खबरें लिख रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
राजनीतिक हलचल और क्राइम के विषयों पर शैलेश की अच्छी पकड़ है। उन्होंने क्राइम की कई एक्सक्लूसिव स्टोरी की है। शैलेश का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
क्राइम रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन
राजनीतिक हलचल
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू


