पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी देहरादून रवाना
देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। जनपद अध्यक्ष प्रदीप गड़िया ने कहा कि नई पेंशन में कर्मचारियों का हित सुरक्षित नहीं है। आंदोलन का यह चरण मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए है।
देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले कर्मचारी देहरादून के लिए रवाना हुए। कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। आंदोलन को लेकर कर्मचारियों में उत्साह है और बड़ी संख्या में कर्मचारियों के देहरादून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आंदोलन में जनपद अध्यक्ष प्रदीप गड़िया ने कहा कि नई पेंशन में कर्मचारियों का हित सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को कर्मचारियों के हित की बात करनी चाहिए। वे लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलित हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली उनकी प्रमुख मांग है और इसे लेकर संगठन लगातार आंदोलन कर रहा है।
देहरादून में होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव को आंदोलन के अगले बड़े चरण के रूप में देखा जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश टाकुली, मंडल महामंत्री कमलेश पांडे, संस्थापक सदस्य लक्ष्मण कोरंगा, कुमाऊं मंडल संयोजक डॉ. हरेन्द्र रावल, महिला उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल मीतू पंत और जिला महामंत्री भारतेंदु पंत समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।


