पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशनर्स भी उतरेंगे आंदोलन में
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशनर्स भी उतरेंगे आंदोलन में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशनर्स भी उतरेंगे आंदोलन में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशनर्

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में होने वाले कर्मचारी-शिक्षक आंदोलन में पेंशनर्स भी शामिल होंगे। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जीपीडब्ल्यूओ) ने आंदोलन के समर्थन में राजधानी कूच करने का निर्णय लिया है। राज्यभर के कर्मचारी और शिक्षक देहरादून में एक दिवसीय धरना देने के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। जीपीडब्ल्यूओ के महामंत्री जेपी चाहर ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी की लंबी सेवा में संचित अधिकार है। इसे वर्ष 2004 से एनपीएस के नाम पर बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वित्त विधेयक 2025 की आड़ में पुरानी पेंशन को भी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
इसका संगठन विरोध करेगा।जिलाध्यक्ष बीपी चौहान ने बताया कि हरिद्वार के पेंशनर अपने वाहनों से प्रेमनगर अंडरपास पर एकत्र होंगे। यहां से सभी देहरादून के लिए रवाना होंगे। शनिवार को हुई बैठक में वीके गुप्ता, आरके जोशी, रमेश चंद्र पंत, सुखवंश सिंह, रामसरीख, अतर सिंह, विनोद शर्मा और भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


