ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र बंद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हरिद्वारहरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण अब जिला पर्यटन विकास कार्यालय पर किया जाएगा। पंजीकरण केंद्र, जो ऋषिकुल मैदान पर खोला गया था, अब बंद हो गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण केंद्र में शौचालय, पेयजल, और अन्य सुविधाएं प्रदान की गई थीं।

हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण अब जिला पर्यटन विकास कार्यालय पर होगा। बुधवार से यात्रियों के ऑफलाइन निशुल्क पंजीकरण कार्यालय से प्रारंभ हो गए हैं। 17 अप्रैल को ऋषिकुल मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा निशुल्क ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खोला गया था। जहां से लाखों की संख्या में यात्रियों का पंजीकरण हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र में शौचालय, पेयजल, पंखे, कूलर, कुर्सियां आदि की व्यवस्था भी की गई थी। जून के आखिरी सप्ताह तक केंद्र से पंजीकरण होने थे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र अब बंद हो गया है।
समस्त पंजीकरण कार्यालय से होंगे। दो महीने के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण केंद्र खोला गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


