अपडेट : सरकारी इंजीनियर के पास दो आलीशान भवन और 9 भूखंड मिले, गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीओडिशा सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यपालक अभियंता संजय किसपट्टा को गिरफ्तार किया है। उनके पास दो बहुमंजिला भवन, भूखंड, भारी धनराशि, सोना और चांदी बरामद हुई है। किसपट्टा का धन का स्रोत संतोषजनक नहीं होने पर उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 के तहत कार्रवाई की गई है।

ओडिशा सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति मिलने के एक दिन बाद मंगलवार को ओडिशा कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता संजय किसपट्टा को गिरफ्तार कर लिया। छपेमारी के दौरान किसपट्टा के पास से दो आलीशान बहुमंजिला भवन जिनमें एक 8,000 वर्गफुट क्षेत्रफल और दूसरा 23 कमरों वाला भवन, नौ भूखंड, 46.09 लाख रुपये की बैंक में जमा राशि, 1.16 लाख रुपये नगदी, 325.56 ग्राम सोना, 1.12 किलोग्राम चांदी और दो चारपहिया वाहनों का पता चला है। सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन संपत्तियों के धन के स्रोत का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर किसपट्टा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इसके साथ ही उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


