ओडिशा में कोविड के दो और मामले सामने आए
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ओडिशा में कोविड-19 के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। सभी मामले गंजाम जिले से हैं। संक्रमितों में से एक महिला का इलाज बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा में कोविड-19 के दो और मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तीनों मामले गंजाम जिले से हैं। जन स्वास्थ्य निदेशक रवींद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों संक्रमित घर पर अन्य लोगों से अलग रह रहे हैं। वहीं, एक संक्रमित महिला का इलाज बरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मिश्रा ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है। हालांकि, वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों से भी पीड़ित है। उन्होंने कहा कि कोविड अब सामान्य फ्लू जैसी बीमारी बन गई है।
इसके साथ ही वायरस पहले की तुलना में काफी कमजोर हो गया है।

