सारंडा जंगल में मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

ओडिशा पुलिस ने झारखंड ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र के सारंडा जंगल में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यह बरामदगी झारखंड में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर की गई। पुलिस ने हथियार, गोला बारूट और विस्फोटक सहित अन्य सामग्रियों को जब्त किया है।

सारंडा जंगल में मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा

राउरकेला,संवाददाता झारखंड ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में फैले सारंडा जंगल से ओडिशा पुलिस ने नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सुंदरगढ़ के केबलांग थाना क्षेत्र के सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से ये हथियार मिले हैं। झारखंड में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर बरामद इन हथियारों के बारे में ओड़िशा पुलिस को भी झारखंड पुलिस ने ही सूचना दी थी।

सूचना का विवरण

राउरकेला एसपी नितेश बाघवानी ने बताया कि झारखंड में सरेंडेर करने वाले नक्सलियों से सूचना मिली कि नक्सलियों ने केबलांग थाना क्षेत्र के सिल्कुट्टा रिजर्व फॉरेस्ट में हथियार छिपा कर रखा गया है। इसके बाद झारखंड पुलिस के डीभीएफ और बम निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम बना कर सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने हथियार, गोला बारूद, विस्फोटक, नक्सली साहित्य सहित अन्य सामग्रियों को बरामद किया।

नक्सलियों की स्थिति

सारंडा में सक्रिय करीब चार दर्जन से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कई इनामी भी शामिल हैं। झारखंड पुलिस की पूछताछ के बाद सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे हथियार की बरामदगी शुरू की गई है।

बरामद सामग्री

ये हथियार व विस्फोटक बरामद

ओडिशा पुलिस ने नक्सलियों के डंप से एक कार्बाइन, एक आईईडी कंटेनर, 15 डेटोनेटर, दो मैगजीन, एख मोटोरोला वॉकीटॉकी, नाइन एमएम एम्यूनिशन 20 राउंड, डिजिटल मल्टी मीटर एक, चार्जर बैटरी एक, वॉकी टॉकी फ्रीक्वेंसी एक, वॉकी टॉकी पाउच और दूसरे पाउच दो सहित अन्य विस्फोटक को बरामद किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ओडिशा पुलिस ने कहां से नक्सलियों का हथियार बरामद किया?−
ओडिशा पुलिस ने सारंडा जंगल के सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से नक्सलियों का हथियार बरामद किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसारंडा जंगल में मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा