ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाई बच्चे की जान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ओडिशा के पुरी में पुलिस ने एक दस वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आने के बाद एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाने के लिए 80 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया। बच्चे को साइकिल से गिरने के बाद पेट के निचले हिस्से में चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचने में तेजी से मदद मिली, जिससे बच्चे की जान बच गई।

बेरहामपुर, एजेंसी। ओडिशा के पुरी में पुलिस ने एक दुर्घटना में घायल दस वर्षीय बच्चे को बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के लिए 80 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को बच्चे के पेट के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी थी। इस दौरान पुलिस ने 80 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे नया जीवन मिला। जानकारी के अनुसार, पांचवीं कक्षा का यह छात्र बुधवार को पुरी के कृष्ण प्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के पत्थरकटा गांव में स्कूल से लौटते समय साइकिल से गिर गया था। इस दौरान ब्रेक की रॉड उसके पेट में घुस गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं थी।
अस्पताल की अधीक्षक सुदीपा दास ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में समय पर पहुंचने के कारण बच्चे की जान बची।


