ओडिशा : बिना पीयूसीसी-बीमा वाले वाहनों के लिए ई-डिटेक्शन सिस्टम

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ओडिशा सरकार ने बिना बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के वाहनों पर कार्रवाई के लिए ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू किया है। यह सिस्टम एक सितंबर से प्रभावी है और वाहन चालकों को अपने दस्तावेजों की वैधता की जांच करने की सलाह दी गई है। समय पर चालान न जमा करने पर रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र रद्द होगा।

ओडिशा :  बिना पीयूसीसी-बीमा वाले वाहनों के लिए ई-डिटेक्शन सिस्टम

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा सरकार ने वाहन चालकों पर सख्ती करते हुए बिना रोके वाहन का चालान करने वाला (ई-डिटेक्शन) सिस्टम लागू किया है। इसके तहत बिना बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा सकेगी। राज्य के परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह सिस्टम एक सितंबर से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पीयूसीसी और बीमा के बिना चल रहे वाहनों का पता लगाने में मौजूदा व्यवस्था बेहद कारगर है। उन्होंने वाहन चालकों और मालिकों को सलाह दी कि वे अपने वाहन का पीयूसीसी और बीमा की वैधता की जांच करें और उनका नवीनीकण कराएं।

उन्होंने बताया कि जिन वाहनों के चालान तय समय-सीमा के भीतर नहीं जमा कराए जाएंगे, उनके रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र रद्द कर दिए जाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsओडिशा : बिना पीयूसीसी-बीमा वाले वाहनों के लिए ई-डिटेक्शन सिस्टम