ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर पर जानलेवा हमला, शिवपाल यादव को सपा में बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर पर जानलेवा हमला, शिवपाल यादव को सपा में बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

सपा ने 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची साझा की है। अखिलेश यादव को फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है।

ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर पर जानलेवा हमला, शिवपाल यादव को सपा में बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें 5 बड़ी खबरें
Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 29 Jan 2023 06:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एएसआई ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को गोली मार दी। यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में दोपहर करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं, सपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रोफेसर राम गोपाल यादव को प्रमुख महासचिव बनाने की घोषणा हुई। मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव और स्‍वामी प्रसाद मौर्य को महासचिव बनाया गया है। पढ़िए रविवार की 5 बड़ी खबरें...

ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर पर जानलेवा हमला
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के साथ बड़ी वारदात हुई है। उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी। इस वारदात में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के मुताबिक, वो ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने उन पर गोली क्यों चलाई, यह वजह सामने नहीं आ पाई है। गोली उनके सीने पर लगी है। ताजा जानकारी मिली है कि पुलिस टीम हमलावर से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

शिवपाल यादव को सपा में बड़ी जिम्मेदारी, स्वामी प्रसाद का भी कद बढ़ा
शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। बताया जाता है कि उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य का भी कद बढ़ा दिया गया है। उन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

यूपी समेत इन राज्यों में दो दिनों तक होगी भारी बारिश; IMD का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान में रविवार को झमाझम बारिश होने की वजह से मौसम में बदलाव आ गया। आने वाले दिनों में यूपी समेत कई अन्य राज्यों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक होने वाला है। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 24 घंटे के बाद ठंड की वापसी होगी। न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर आधे दाम पर मिल रहे
अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर के दाम तो अपने 52 हफ्ते के हाई से आधे रेट तक गिर चुके हैं। तब भी एक खबर ही अडानी के शेयरों में गिरावट की वजह बनी और अब भी एक खबर ही ग्रुप के स्टॉक्स की दुर्गति के लिए जिम्मेदार है। बता दें इस बार अमेरिकी इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म और शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने घरेलू शेयर मार्केट में भूचाल ला दिया। अडानी ग्रुप की कंपनियों को लेकर आई इस  हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट से कभी मालामाल करने वाले शेयर दो दिन में ही अपने निवेशकों को कंगाल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, नडाल की बराबरी
सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मेलबर्न पार्क में खेले गए ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ उन्होंने राफेल नडाल के 22 एकल खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जो टूर्नामेंट में दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। रॉड लैवर एरिना पर तीन घंटे से ज्यादा चले पुरुष एकल मुकाबले में जोकोविच ने हैमस्ट्रिंग की चोट से पार पाते हुए सिटसिपास को 6-3, 7-6(4), 7-6(5) से मात दी। पढ़ें पूरी खबर...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें