गृह मंत्री और रेल मंत्री से मिले ओडिशा के सीएम
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने राज्य के आर्थिक विकास और औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। रेल मंत्री के साथ रेलवे के बुनियादी ढांचे पर भी चर्चा हुई।

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य के आर्थिक विकास को गति देने के लिए सहयोग सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि ओडिशा विकास, प्रगति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा को और मजबूत करने में केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की। वहीं, रेल मंत्री वैष्णव के साथ मुलाकात में मुख्ममंत्री ने रेलवे के बुनियादी ढांचा और लंबी अवधि की आर्थिक योजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।


