नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ व 11 में प्रवेश को करें आवेदन
हिन्दुस्तान, गोंडा
गोण्डा में नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

गोण्डा। नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 में कक्षा नौ और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट -2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है।


