बीडीओ ने 50 टीबी मरीजों के बीच किया पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हाजीपुरटीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता के तहत, हाजीपुर प्रखंड के 50 टीबी मरीजों को पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम रामबाबू बैठा ने किया और बीडीओ अशोक कुमार ने इसका नेतृत्व किया। मरीजों को अंडा, सोयाबीन, चना सहित पौष्टिक आहार प्रदान किया गया।

टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर निक्षय मित्रों के सहयोग से बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में 50 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हाजीपुर एसडीएम रामबाबू बैठा ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने की। इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हाजीपुर प्रखंड के 50 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। जिसमें मरीजों को अंडा, सोयाबीन, चना सहित अन्य पौष्टिक आहार दिया गया। पौष्टिक आहार पैकेट लेने के बाद मरीजों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में हाजीपुर सीओ आशुतोष कुमार, आरओ राहुल सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
-दीपक शास्त्री
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


