409 केंद्रों पर पहुंचा रेडी टू ईट पुष्टाहार

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार व्यवस्था में बदलाव लाया गया है। अब बच्चों को आयु और जरूरत के अनुसार पोषक आहार मिलेंगे, जिसमें विभिन्न प्रकार के हलवे और खिचड़ी शामिल हैं। 2857 केंद्रों में से 409 पर नए मेन्यू के अनुसार खाद्य सामग्री पहुँचाई जा चुकी है।

409 केंद्रों पर पहुंचा रेडी टू ईट पुष्टाहार

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत बच्चों को आयु और जरूरत के अनुसार पोषक आहार का वितरण किया जाएगा। रेडी टू ईट रेसिपी आधारित अनुपूरक पुष्टाहार की सप्लाई शुरू हो गई है। जिले के 2857 केंद्रों में से 409 पर यह पुष्टाहार पहुंच चुका है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब आयु वर्ग के अनुसार आटा बेसन से तैयार शिशु अमृत हलवा, आटा बेसन हलवा के रूप में शिशु आहार, आटा बेसन की बर्फी, दलिया मूंग दाल की नमकीन खिचड़ी के रूप में बाल पुष्टिकर आहार, आरोग्य पोषण के नाम से मीठा हलवा, बाल संजीवनी के नाम से हलवा दिया जाएगा।

तीन वर्ष से छह वर्ष तक के अति कुपोषित बच्चों को हलवा और नमकीन दलिया के रूप में सक्षम पोषण वितरित किया जाएगा। गर्भवती और धात्री महिलाओं को आटा बेसन सोया की मीठी बर्फी और खिचड़ी दी जाएगी। इसको सक्षम पोषण नाम दिया गया है। नए मेन्यू के अनुसार अब पुष्टाहार का पहुंचना शुरू हो गया है। डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि जहां-जहां पुष्टाहार पहुंच चुका है। जल्द ही पूरे जिले में नए मेन्यू के हिसाब से रेडी टू ईट पुष्टाहार वितरित होने लगेगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें