पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

लक्ष्मीपुर के बाल विकास परियोजना कार्यालय में टेक होम राशन पर आधारित पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धयान से तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन करते हुए पोषण के महत्व पर जानकारी साझा की। प्रतियोगिता ने कार्यकत्रियों को जागरूक करने और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने का लक्ष्य रखा।

पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखाई प्रतिभा

लक्ष्मीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना कार्यालय लक्ष्मीपुर में टेक होम राशन (टीएचआर) आधारित पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने टीएचआर से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया और इनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी।इस दौरान मुख्य सेविका अर्चना शर्मा, मुख्य सेविका महिमा चौधरी और मुख्य सेविका प्रगति सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि टीएचआर का सही उपयोग कर लाभार्थियों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकता है।प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यकत्रियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।इस

दौरान सरोज जायसवाल, सुषमा, प्रेमशीला, प्रियंका, शारदा, सरोजमिश्रा, पूनम , सरिता, रंजू, उर्मिला मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखाई प्रतिभा