कुपोषण से बचाव की संभव अभियान में दी जानकारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरजलालपुर में आयोजित संभव अभियान की बैठक में गर्भावस्था के दौरान पोषण और शिशुओं के कुपोषण से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल को प्राथमिकता देने और समय पर जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नवजातों और गंभीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों के प्रबंधन पर भी जानकारी दी गई।

जलालपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सोमवार को संभव अभियान के तहत आयोजित बैठक में गर्भावस्था के दौरान पोषण और प्रसव के पश्चात शिशुओं को कुपोषण से कैसे बचाव करना है इसकी जानकारी दी गई। बैठक में बालविकास परियोजना अधिकारी पुनीता सिंह, खंड विकास अधिकारी रामविलास, प्रभारी एडीओ पंचायत अमित सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी समस्त एनएएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ति, आशा को गर्भावस्था के दौरान पोषण पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वास्थ्य और आईसीडीएस से विभागीय समन्वय से प्रसव पूर्व जांच तथा प्रसव के बाद देखभाल और समयबद्ध नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। कम वजन वाले नवजातों को प्रभावी प्रबंधन करने की बात बताई गई।
छह माह के शिशुओं में कुपोषण बचाव और गंभीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों को समय पर पहचान और उपचार एवं प्रबंधन करने की जानकारी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


