पोषण सप्ताह कार्यक्रम में बनाये पौष्टिक आहार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में आरबीबीएम कॉलेज के सीएनडी विभाग ने पोषण सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कई पौष्टिक व्यंजन पेश किए, जिसमें राइस नूडल, सोया मंचूरियन और सहजन की पत्तियों से बने पराठे शामिल थे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. नीतू सिंह एवं मिस ज्योति ने किया।

मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज के सीएनडी विभाग में गुरुवार को पोषण सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए कई पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। इनमें राइस नूडल, सोया मंचूरियन, हनी बेस्ड फ्रूट, कस्टर्ड तथा सहजन की पत्तियों से तैयार पराठे प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने इनमें मौजूद पोषक तत्वों, उनके स्वास्थ्य लाभ एवं दैनिक आहार में उनकी उपयोगिता के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. नीतू सिंह, कोर्स कोऑर्डिनेटर एवं मिस ज्योति ने किया।


