पोषक और लो कैलोरी खाना बनाने में साक्षी अव्वल
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज की गृहविज्ञान की छात्राओं ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषक और संतुलित आहार वाले व्यंजन जैसे केक और बिस्किट्स बनाए। निर्णायक मंडल ने साक्षी निषाद को पहला, मानसी शर्मा और अदिति चौरसिया को दूसरा तथा मोहिनी और ख़ुशी को तीसरा स्थान दिया।
पोषक और लो कैलोरी खाना बनाने में साक्षी अव्वल
प्रयागराज। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज की गृहविज्ञान की छात्राओं ने पोषक, लो कैलोरी युक्त तथा संतुलित आहार वाले व्यंजन जैसे केक, बिस्किट्स, चॉकलेट इत्यादि बनाए। निर्णायक मंडल में शामिल प्राचार्या प्रो. अमिता शुक्ला, आराधना कुमारी तथा प्रीति सिंह ने बुधवार को परिणामों की घोषणा की। साक्षी निषाद को प्रथम, मानसी शर्मा तथा अदिति चौरसिया को द्वितीय तथा मोहिनी तथा ख़ुशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्वाती को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। गृहविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. आकृति मिश्रा ने मार्गदर्शन दिया।


