पोषण से बनेगा स्वस्थ परिवार, आंगनवाड़ी बनेंगे जनभागीदारी के केंद्र
हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता।स्थ्य और नियमित देखभाल की जानकारी दी गई। बताया गया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 9 सितंबर

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गुरुवार को शिवसागर प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद ने केंद्रों का निरीक्षण कर पोषण गतिविधियों का जायजा लिया। केंद्रों पर स्थानीय अनाज व खाद्य सामग्री से तैयार पौष्टिक व्यंजनों और कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।


